आज की चौपाई

दुल्हे ने दिल हाल दे, खैंच लिए दिल सारे ।
कहा कहूं सुख इन विध, जो किए हाल हमारे॥

Quiz

View All Quiz Answer.

Shri Nijanand Samparday

पन्ना जी में शरद पूर्णिमा का महोत्सव क्यूं मनाया जाता है इसका क्या महत्व है बताईए सुन्दरसाथ जी

by Shri Nijanand Samparday

पन्ना में सुन्दरसाथ ने श्री जी से मांगनी करी कि आप इस ब्रह्मांड में भी हमारे साथ रास करें तब श्री जी ने शरद पूर्णिमा वाली रात इसी धाम चबूतरे पर गरबा रास सुन्दर साथ के साथ करी तभी से ये शरद पूर्णिमा का महोत्सव पन्ना में मनाया जाता है

Read Quiz →

Shri Nijanand Samparday

कुंज निकुंज वन में क्या फर्क है बताइये सुंदरसाथ जी

by Shri Nijanand Samparday

सुन्दर साथ जी कुंजवन की शोभा चौकोर है और ऊपर छत है दो भोम तीसरी चादनी है निकुंज वन की शोभा गोल आई है और मंदिर व थंम्भौ पर छत आई है और कुण्ड व बगीचे खुले हुए हैं और शोभा सभी एक सी आई है

Read Quiz →

Shri Nijanand Samparday

श्री मेहराज ठाकुर जी का जब धनी श्री देवचन्द जी से मिलाप हुआ तो उनकी आयु कितनी थी बताईए सुन्दरसाथ जी

by Shri Nijanand Samparday

12 वर्ष 2 महीने 10 दिन

Read Quiz →

Shri Nijanand Samparday

मैं बोहोत हांसी देखी आप पर, अनगिनती हक इस्क। इलम धनी के देखाइया, मैं दोऊ देखे बेसक ।। प्र -12/43 सागर इस चौपाई का बेवरा करें सुन्दरसाथ जी

by Shri Nijanand Samparday

यहां संसार में यदि आंखें खोलकर देखो तो श्री राजजी महाराज का इश्क बेशुमार है जब अपने इश्क की रहनी को देखकर हंसती हूं तो मैंने अपने ऊपर ही बेशुमार हंसी को देखा। श्री राजजी महाराज के बेशुमार इश्क को देखा। यह दोनों की पहचान श्री राजजी महाराज की जागृत बुद्धि उनके ईलम ने कराई।

Read Quiz →

Shri Nijanand Samparday

हुकमें देखाया हुकम को, तिन हुकमें देख्या हुकम । भिस्त दोजख उन हुकमें, आखिर सुख सब दम ||१०|| सिंधी प्र -16 इसका भेद बताईए सुन्दरसाथ जी

by Shri Nijanand Samparday

धनी के हुक्म ने आत्माओं को माया का यह खेल दिखाया है। (यहा आत्म ने जो तन धारण किए हैं वोह धनी के हुक्म स्वरूप हैं परमधाम में भी रुहें धनी के तन हैं और माया में भी )धनी के हुक्म से ही आत्माओं ने इस हुक्म (आदेश) स्वरूप ब्रह्माण्ड को देखा है। संसार के सभी प्राणियों को न्याय ( आखिरत ) के दिन हुक्म से ही बहिश्तों का सुख प्राप्त होगा और दोजक में प्रायश्चित की अग्नि में जलना पड़ेगा।

Read Quiz →