आज की चौपाई

दुल्हे ने दिल हाल दे, खैंच लिए दिल सारे ।
कहा कहूं सुख इन विध, जो किए हाल हमारे॥

Quiz

View All Quiz Answer.

Shri Nijanand Samparday

हवसे में जब श्री इन्द्रावती जी ने मिहिर राज का तन छोड़ दिया था तो उनके शरीर से बाहर आते ही खटरूटी में श्री इन्द्रावती जी किससे झगड़ा करती है कि तुमने हमें क्यूं झूठ के साथ जोड़ कर अपनी सत्य पहचान हमसे छिपाई। वोह क्या झूठ था बताईए सुन्दरसाथ जी

by Shri Nijanand Samparday

युगल सरूप श्री राज स्यामा जी के दर्शन हुए थे राधे कृष्ण के नहीं और झूठ यह था कि इन्द्रावती जी श्री राज जी से कहती हैं कि आपने हमें अपने साथ क्यूं नहीं जोड़ा,अपनी असल पहचान हमसे छिपा कर क्यूं ब्रज रास से जोड़े रखा ।

Read Quiz →

Shri Nijanand Samparday

विजिया अभिनंद बुधजी, और नेहेकलंक इत आए। मुक्त देसी सबन को, मेट सबे असुराए ।। इस चौपाई में किन दो सरूपों की बात कही गई है बताईए सुन्दरसाथ जी

by Shri Nijanand Samparday

विजया अभिनंद बुद्ध जी मलकी सरूप धनी श्री देवचन्द्र जी को कहा है और नेहेकलंक श्री जी साहिब हकी सरूप को कहा है

Read Quiz →

Shri Nijanand Samparday

ज्यों मेहर त्यों जोस है, ज्यों जोस त्यों हुकम । मेहर रहत नूर बल लिए, तहां हक इस्क इलम॥ मेहर में नूर बल क्या है बताईए सुन्दरसाथ जी

by Shri Nijanand Samparday

जाग्रत बुद्ध और निज बुद्ध का पूरा ज्ञान धनी की पूर्ण पहचान ही नूर बल है

Read Quiz →

Shri Nijanand Samparday

कहे इंद्रावती अति उछरंगे, हमको लाड़ लड़ाए जी। निरमल नेत्र किए जो आतम के, परदे दिए उड़ाए जी।। आत्म के नेत्र किसको कहा है बताईए सुन्दरसाथ जी

by Shri Nijanand Samparday

जीव को ही आत्म के नेत्र कहा है जो यहाँ बेशक ईलम की वाणी से अपने को निर्मल करता है जिससे आत्म बल पकड़ कर अपने निजघर को देखती है

Read Quiz →

Shri Nijanand Samparday

श्री कुलजम वाणी के अनुसार कुरान में कितने प्रकार के इश्क का वर्णन आया है उदाहरण देकर बताईए

by Shri Nijanand Samparday

इश्के हिरसी जो आजकल के नौजवान गलियों में करते फिरते है । इश्के नफसी जो लैला मजनूं जैसे जोड़ों ने किया इश्के हकीकी जो मीरा और सूरदास ने कृष्ण से किया इश्के मारफत जो अखण्ड पारब्रह्म के साथ एक आत्म ही कर सकती है

Read Quiz →